February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर निकाली भव्य शोभायात्रा झूमे श्रद्धालु 

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर(अयोध्या)

मिल्कीपुर क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में से एक बारुन बाजार में राम भक्तों ने विशाल शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया शोभायात्रा एवं झांकी दोपहर 12 बजे से सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी बारुन से अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर निकलकर बारुन चौराहा,भीम का पुरवा,अंधीअंधा श्रवण आश्रम पहुंची जहां मंदिर के महंत स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज ने पूजा कराई इसके उपरांत शोभायात्रा देवरिया गांव से होते हुए बारुन बाजार में तमसा पुल तक गई और वापसी में पुनः हनुमानगढ़ी पर आकार समाप्त हुई।भव्य शोभायात्रा के दौरान राम भक्त नवल जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा,अभिषेक कौशल,श्याम किशोर कौशल,राजेश कौशल,राकेश जायसवाल,शैलेश जायसवाल,संदीप कसौधन,राजू गुप्ता,अजीत मौर्य,अर्जुन सिंह,दीपक पाठक,संजय जायसवाल,ऐश्वर्या जायसवाल,पंकज कौशल,रामदेव कौशल,बृज किशोर कौशल,महेश कौशल,रवि कौशल,रोशन गुप्ता,अभिषेक यादव,बंटी कौशल,संजय श्रीवास्तव,अमित सिंह,मनोज कौशल समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए भंडारे का प्रसाद खिलाया गया। विशाल शोभायात्रा के दौरान चौकी प्रभारी बारुन द्रिवेश त्रिवेदी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *