प्राण प्रतिष्ठा मे आने वाले श्रद्धालुगणों तथा महानुभावों की अयोध्या पुलिस द्वारा की जा रही हर सम्भव मदद
1 min readअतिथि देवो भवः, प्राण प्रतिष्ठा मे आने वाले श्रद्धालुगणों तथा महानुभावों की अयोध्या पुलिस द्वारा की जा रही हर सम्भव मदद।
हरिद्वार के प्रतिष्ठित संत श्री गंगा दास उदासीन आश्रम जो लखनऊ से अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा में इनोवा कर से आ रहे थे, थाना पटरंगा अंतर्गत ग्राम बाकरपुर के पास आगे चल रही दूसरी गाड़ी के सामने जानवर आ जाने के कारण उनकी गाड़ी सामने चल रहे दूसरी गाड़ी से टक्कर लग गई। मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष पटरंगा द्वारा अपनी गाड़ी से ससम्मान चौकी हाईवे लाकर बिठाया गया और जलपान के बाद दूसरी गाड़ी से अयोध्या के लिए रवाना किया गया l महाराज जी के कोई चोट नहीं लगी सुरक्षित है l महाराज जी द्वारा पुलिस सहयोग के लिए बहुत-बहुत आभार प्रकट किया l

