उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान मे कार्यक्रम का हुआ आयोजन
1 min readदीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान मे हुई बैठक
सुल्तानपुर
आज विकासखंड अखंडनगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री मनोज मौर्य जिला मंत्री बीजेपी एवं विशिष्ट अतिथि श्री देवनारायण तिवारी मंडल अध्यक्ष बीजेपी अखंडनगर रहे जिला समन्वयक संदीप द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि महोदय का बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया खंड विकास अधिकारी श्री गौतम कृष्ण यादव द्वारा भी स्मृति चिन्ह एवं बुके देकर महोदय का स्वागत किया गया माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. सर्वप्रथम खंड विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित माननीय अतिथि एवं अभ्यर्थियों का संबोधन कर स्वागत किया गया तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि महोदय द्वारा युवाओं का उत्साह वर्धन किया गया इसी के क्रम में मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अभ्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग पर अडिग रहकर परिश्रम करने हेतु मार्गदर्शन किया गया माननीय मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि महोदय द्वारा खुशबू पांडे शालू पांडे नीलू शिक्षा प्रियंका जायसवाल शिक्षा अंशिका अग्रहरि आदि 20 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किया गया आज के इस रोजगार मेले में कुल 281 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से कुल 04 निजी कंपनियों वर्धमान ग्रुप हिमाचल प्रदेश विंसम टैक्सटाइल लिमिटेड हिमाचल प्रदेश हंस बाजार अलीगढ़ धनंजय ऑटो पार्ट्स लिमिटेड औरंगाबाद महाराष्ट्र द्वारा 205 युवाओं का चयन किया गया. जनपद के जिला कौशल प्रबंधक नीरज यादव, मोनू दुबे तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोहित यादव, विभांकर सिंह, पंकज तिवारी, पंकज पांडे, केंद्र प्रबंधक विपिन गुप्ता के साथ उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व जिला सेवायोजन कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे.

