*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बाँदा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व मे रामजन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण एवं पूजित अक्षत का कराया गया वितरण*
1 min readराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण एवम पूजित अक्षत वितरण किया
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा की टीम ने धीरज नगर बांदा में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण एवं पूजित अक्षत वितरण किया। जिला अध्यक्ष पंकज सिंह सहित पूरी टीम ने घर-घर जाकर सभी को पूजित अक्षत व आमंत्रण देते हुए 22 जनवरी 2024 को प्रत्येक घर में दिए जलाकर दीपावली की तरह मानने का अनुरोध किया । घरों में मिल रहे परिवारों ने उल्लास के साथ राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा मनाने का आश्वासन दिया। रामधुन के साथ अक्षत वितरण कर रही टीम को देखकर धीरज नगर वासियों ने खुद आगे बढ़ कर अक्षत प्राप्त किए जिसको देखकर टीम को भी सुखद अनुभूति हुई।
अक्षत वितरण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष सुधीन्द्र बाबू दीक्षित संगठन मंत्री संतोष कुमार मिश्रा, प्रचार मंत्री डी के पटेल,ऑडिटर राजेंद्र कुमार द्विवेदी ,बबेरू ब्लाक प्रभारी ऋतुराज खरे, बबेरू महामंत्री योगेंद्र दीक्षित, बिसंड़ा कार्यकारी अध्यक्ष अनुराग सिंह, आनन्द गुप्ता आदि उपस्थित रहे।




पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
