February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधनू में आशाओं के साथ बैठक कर किया जागरूक

1 min read
Spread the love

विधनू ब्लाक की आशाओं किया गया जागरूक
कानपुर

आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधनू में आशाओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम Bpm ज्योति, Bcpm प्रिया, कांउसलर अंजली सूर्यपाल, तथा सांझा प्रयास नेटवर्क से मंजूलता दुबे ने सभी आशाओं का स्वागत करके किया इसके उपरान्त सभी आशाओं केकार्य का आंकलन किया गया इसके उपरान्त आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहे कार्यक्रम सांझा प्रयास कार्यक्रम रिसर्च एवं ट्रेनिग आफिसर मंजूलता दुबे ने सभी सदस्यों को MTP एक्ट संसोधित 2021 की जानकारी देते हुए गर्भ निरोधक साधनों की विस्तृत जानकारी दी साथ ही उन्हे यह भी बताया कि साझा प्रयास महिला स्वास्थ्य के मुद्दे सुरक्षित गर्भ समापन तथा समस्यों के प्रचार पर कार्य करती है ताकि महिला मृत्यू दर मे कमी लाई जा सके कार्यक्रम में मुख्य रूप से Bpm ज्योति, Bcpm प्रिया, काउंसलर अंजली, सूर्यपाल, अनुष्का फाउन्डेशन से विमल, आशा संगिनी भारती श्रीवास्तव अंजू यादव , मीना यादव , , गीता तिवारी, पुनीता मिश्रा तथा सांझा प्रयास से मंजू लता सहित 60 से अधिक आशा मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *