February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कि विशालकाय अजगर

1 min read
Spread the love

गांव के निकट तालाब में घुसा 7 फीट लंबा अजगर ।

ग्रामीणों में मचा हड़कंप ।

वन विभाग ने किया रेस्क्यू ।

दरअसल पूरा मामला तहसील चांदपुर के गांव अकबरपुर तिगरी का है जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीन दिन पूर्व एक विशालकाय अजगर सांप तालाब के किनारे देखा गया गांव अकबरपुर तिगरी के तालाब के निकट विशालकाय अज़गर मिलने से दहशत फैल गई । सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने मौके पर पहुंची तो सांप तालाब के गहरे पानी में जा चुका था वन कर्मी उस पर नजर रखे हुए थे जैसे ही तीन दिन बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी दुष्यंत सिंह को सूचना मिली कि सांप पानी से बाहर आ गया है । वन अधिकारी ने 4 सदस्यीय टीम मौके पर भेजी कड़ी मुशक्कत के बाद 20 किलो से अधिक व लगभग 7 फिट लंबा विशालकाय अजगर को पकड़ा जा सका अधिकारियों ने उसे रेस्क्यू कर क्षेत्रीय वन कार्यालय पर ले आए ग्रामीणों ने ली राहत की सांस ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *