एटीएम में कैश डालने का काम करने वाले दो कर्मचारियों ने मिलकर खेला आईपीएल सट्टा मचा हड़कंप
1 min readदो कर्मचारियों ने मिलकर एटीएम में कैश डालने का लाखों रुपया खेल डाला आईपीएल सट्टा, मचा हड़कंप
एटीएम में कैश डालने का काम करने वाले दो कर्मचारियों को आईपीएल सट्टा का ऐसा भूत सवार हुआ कि उन्होंने लाखों रुपए कैश एटीएम में डालने के बजाय आईपीएल सट्टा खेल डाला। पोल खुली तो हड़कंप मच गया।
कोतवाली नगर जनपद बहराइच

बहराइच
बहराइच शहर में लगे एटीएम में कैश डालने का काम सीतापुर की सीएमएस इन्फोसिस्टम लिमिटेड कंपनी करती है। इस कंपनी के दो कर्मचारियों ने एटीएम में कैश डालने के लिए मिले लाखों रुपए का आईपीएल सट्टा खेल डाला। मामले का खुलासा होने पर कंपनी के मैनेजर ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा है कि कोतवाली देहात की सूफी पूरा के रहने वाले विनय तिवारी और कोतवाली नगर के मोहल्ला खत्रीपुरा के रहने वाले महेश कुमार कंपनी में कस्टोडियन के पद पर तैनात थे। इन कर्मचारियों की ओर से जिले के विभिन्न बैंकों के एटीएम में नगदी रुपए डाला जाता था। मैनेजर का आरोप है कि 745550 रूपये उन्हें एटीएम में डालने के लिए दिया गया। लेकिन कर्मचारियों ने एटीएम से रुपए निकाल कर आईपीएल में सट्टा लगा दिया। कर्मचारी लाखों रुपए सट्टा में हार गए। कंपनी के तरफ से इसकी जांच कराई गई जांच में पुष्टि होने के बाद नगर कोतवाली में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
