सर्विलांस टीम रायबरेली द्वारा गुम/खोए व चोरी हुए कुल 101 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपा
1 min readरायबरेली
पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में सर्विलांस सेल रायबरेली द्वारा गुम/खोये मोबाइल/ टैबलेट की रिकवरी हेतु लिस्ट जारी किया गया था जिसके माध्यम तथा CEIR PORTAL पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर जनपद रायबरेली में गुम/खोये हुए मोबाइल/टैबलेट के संबंध में सूचनाएं प्राप्त हुई थी। सर्विलांस टीम द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 101 मोबाइल बरामद किये गये हैं जिन्हें आज पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। मोबाइल स्वामियों द्वारा सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु रायबरेली पुलिस की प्रशंसा की जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक महोदय रायबरेली द्वारा सर्विलांस/एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को 5,000/-रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शुभम तिवारी ब्यूरो

