February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सियाराम गुप्ता को भी भेजा गया आमंत्रण

1 min read
Spread the love

अयोध्या

श्रीराम मंदिर के लिए पहले दानदाता को प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले सियाराम ने श्रीराम मंदिर के लिए अदालत से निर्णय आने से पहले ही 1 करोड़ रुपए का दान दिया था। उन्हें अब मंदिर निर्माण के लिए पहले दानदाता के रूप में जाना गया है।

उन्होंने संकल्प लिया था कि वह श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए ₹1 करोड़ का दान देंगे। इसके लिए धन जुटाने को उन्होंने अपनी 16 बीघे जमीन बेच दी थी। हालाँकि, इससे भी पैसे पूरे नहीं हुए तो उन्होंने अपने रिश्तेदारों से ₹15 लाख उधार लिए। इस तरह से उन्होंने ₹1 करोड़ पूरे करके 20 नवम्बर, 2018 को दान किए थे।

हालाँकि, श्रीराम मंदिर के लिए देश के सुप्रीम कोर्ट से निर्णय एक वर्ष 9 नवम्बर 2019 को आया था। सियाराम गुप्ता इसके बाद इस दान को देकर भूल गए और इसका प्रचार-प्रसार भी नहीं किया। उनका कहना है कि उन्हें इसका प्रचार करने की कोई मंशा नहीं थी।

अब जब 22 जनवरी, 2023 को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है तो उससे पहले सियाराम गुप्ता को भी आमंत्रण भेजा गया है। उन्हें मंदिर का पहला दानदाता, रिकॉर्ड के अनुसार बताया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *