पुलिस ने एक अभियुक्त को 1040 ग्राम अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल
1 min readअयोध्या

जनपद के थाना इनायतनगर अंतर्गत चौकी हैरिंग्टनगंज में
एक नफर अभियुक्त मय 1040 ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या श्री राजकरन नय्यर के दिशा – निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के मद्देनजर श्री अतुल कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद अयोध्या , श्री सुनील कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के पर्यवेक्षण में तथा श्री संदीप कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में थाना इनायतनगर पुलिस टीम उ0नि0 रजनीश कुमार पाण्डेय , का0 भानु प्रताप ,का0 शिवम यादव के द्वारा एक नफर अभियुक्त 1. अजीत मिश्रा पुत्र हरिद्वार मिश्रा निवासी ग्राम आदिलपुर पुरे भवनी थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या को दिनांक 25.12.2023 को समय करीब 05.10 बजे प्रधानमंत्री सडक पर कोहली जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 531/2023 धारा 8/20 NDPS ACT थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
गिरफ्तार अभियुक्त – अजीत मिश्रा पुत्र हरिद्वार मिश्रा निवासी ग्राम आदिलपुर पुरे भवनी थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या उम्र 24 वर्ष
बरामदगी- 1040 ग्राम अवैध गाँजा
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 रजनीश कुमार पाण्डेय प्रभारी चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
- का0 भानु प्रताप थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
3.का0 शिवम यादव थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
