February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

72 वीं राज्य स्तरीय सीनियर्स वालीबॉल चैंपियनशिप के चतुर्थ दिवस हुए क्वार्टर फाइनल तथा सेमीफाइनल के शानदार मुकाबले

1 min read
Spread the love

72 वीं राज्य स्तरीय सीनियर्स वालीबॉल चैंपियनशिप के चतुर्थ दिवस हुये क्वार्टर फाईनल तथा सेमीफाइनल के शानदार मुकाबले

मैनपुरी, 24 दिसम्बर
72 वीं राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप में आज क्वार्टर फाईनल मैचों के बाद सेमीफाइनल के शानदार मुकाबले हुये। महिला वर्ग में एस एस बी लखनऊ ने हिंद ऐकडमी आजमगढ़ को तथा यूपी पुलिस ने सुल्तानपुर को हराकर फाईनल में जगह बनाई।
पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में एस एस बी लखनऊ ने देवरिया हास्टल को 25-22, 25-22 तथा 25-22 से तथा दूसरे सेमीफाइनल में महराणा प्रताप ऐकडमी की टीम ने रोमांच की पराकाष्ठा में पहुंचे मुकाबले में हजारों दर्शकों की उपस्थिति में यूपी पुलिस को 23-25, 25-23, 25-22, 28-30 तथा 15-10 से पराजित कर फाईनल का टिकट हासिल किया। इस मुकाबले में कई राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुयी जिसमें यूपी पुलिस की तरफ से लविश मलिक, सूर्यांश, श्रेयांस, तनिष्क, कुश तथा महराणा प्रताप ऐकडमी की तरफ से रजनीश सिंह चंदेल, सईद आलम, मुगली, हर्ष तथा सौरभ का खेल अत्यंत सराहनीय रहा। डा० इन्द्र वीर सिंह की कमेन्टरी ने मैनपुरी तथा राज्य के विभिन्न जनपदों से आये दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कल दिनांक 25 दिसम्बर को फाईनल तथा हार्ड लाईन के मुकाबले खेले जायेंगे जिनसे चैंपियनशिप की विजेता, उपविजेता तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों का पता लगेगा। आज जिला वालीबॉल ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव शिवकुमार गुप्ता तथा पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह भी मैनपुरी पहुॅंचे जहाँ मैचों का शानदार आनंद उ० प्रदेश वालीबॉल ऐसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी के साथ प्राप्त किया।

अवध न्यूज़ ऐजेंसी

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *