February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बाँदा ने विद्यालयों में किया समय परिवर्तन की माँग*

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने की विद्यालयों में समय परिवर्तन की मांग

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी श्री राज बहादुर को सौंपा।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई जनपदों की भांति बांदा जनपद में भी ठंड का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है। बीते कई दिनों से सुबह से ही भयंकर कोहरा भी हो रहा है । सुबह 9:00 बजे तक सड़कों में दृश्यता लगभग 10 से 15 मीटर ही चल रही है। इस स्थिति में दूर दराज स्थित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने में असुविधा हो रही है। विद्यालयो में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे 9:00 बजे से ही विद्यालय आकर कक्षाओं में ठिठुर रहे हैं। जिससे उनको कोल्ड स्टोक आदि का खतरा है। साथ ही उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ रहा है।
अतः जिला अधिकारी महोदया को ज्ञापन सौंप कर परिषदीय विद्यालयों का समय प्रातः 10:00 बजे से 3:00 तक करने की मांग की गई।
ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह , सुधींद्र बाबू दीक्षित, मनोज सिंह,ऋतुराज खरे, प्रशांत सक्सेना अनुराग सिंह, प्रवेंद्र सिंह तोमर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *