पंकज यादव बने कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी क्षेत्र का नाम किया रोशन
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत उरूवा वैश्य मजरे जमोलिया निवासी पंकज यादव पुत्र राम कृपाल का चयन कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ग्रेड बी JSO के पद पर हुआ है। चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।उन्होंने एसएससी सीजीएल 2023 परीक्षा के माध्यम से एआईआर 91 हासिल की। पंकज ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता- पिता, शिक्षकों के साथ- साथ मार्गदर्शक के रूप में हर परिस्थिति में साथ देने वाले पूर्व प्रधानाचार्य स्व.सर्वादीन त्रिपाठी को दिया है। वर्तमान में पंकज भारतीय रेलवे के वाणिज्य विभाग में सीनियर सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं।
