आजाद हिंद स्पोर्ट ग्राउंड्स के पांच खिलाड़ी चयनित
1 min readओपन स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में अयोध्या मंडल की टीम में खेलेंगे सभी खिलाड़ी
मिल्कीपुर अयोध्या

वॉलीबॉल के ओपन स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्षेत्र के आजाद इंटर कॉलेज पलिया जगमोहन सिंह के आजाद हिंद स्पोर्ट अकादमी ग्राउंड से जुड़े पांच खिलाड़ियों का चयन अयोध्या मंडल की टीम में हुआ है।मंगलवार को जेबी एकेडमी अयोध्या में आयोजित ओपन स्टेट ट्रायल में इन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।ओपन चैंपियनशिप के लिए चयनित ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं में सुरवारा गांव की महिला खिलाड़ी कल्पना पुत्री खुशीराम,प्रियंका पुत्री मालिक राम तथा कुचेरा के रोहित पुत्र नवमी यादव,चांद पुत्र मो हामिद,दीपक पुत्र लालू का चयन होने पर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।स्थानीय लोगों ने इन बच्चों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।चयनित खिलाड़ियों के प्रशिक्षक बृजेश मिश्रा ने बताया कि आगामी 21,22,23 दिसंबर को मैनपुरी में आयोजित ओपन स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हमारे आजाद हिंद स्पोर्ट अकादमी ग्राउंड के पांचो खिलाड़ी अयोध्या मंडल की पुरुष व महिला टीम में शामिल होकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
