February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लोधी क्षत्रिय एम्प्लाइज एसोसिएशन.लक्ष्य. जनपद बाँदा के चतुर्थ जिला स्तरीय कैरियर गाइडेंस एवं प्रति भा सम्मान समारोह-2023 का कार्यक्रम किसान इंटर कॉलेज नौहाई मे आयोजित हुआ-प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे हुए सम्मानित-सुधा सिंह राजपूत .जिलाध्यक्ष .उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा ने सभी बच्चों को आगे की पढाई के लिए किया प्रेरित

1 min read
Spread the love

नौहाई

*लोधी क्षत्रिय एम्प्लाइज एसोसिएशन.लक्ष्य. जनपद बाँदा के चतुर्थ जिला स्तरीय कैरियर गाइडेंस एवं प्रति भा सम्मान समारोह-2023 का कार्यक्रम किसान इंटर कॉलेज नौहाई मे आयोजित हुआ-प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे हुए सम्मानित सुधा सिंह राजपूत. जिलाध्यक्ष. उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा ने बच्चों को आगे की पढाई जारी रखने के लिए किया प्रेरित*

*धरा मे शक्तिस्वरूपा के रूप में कौन सी नारी शक्ति कब अवतरित हो जाए कोई नहीं जानता शिक्षा जगत की वीरांगना उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिलाध्यक्ष/प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नंदवारा/जिला आयुक्त भारत स्काउट और गाइड सुधा सिंह राजपूत शिक्षा के क्षेत्र में किसी अवतार से कम नहीं आपके संघर्षों की दास्तान मे एक अच्छी पुस्तक लिखी जा सकती है।शिक्षा क्षेत्र से संबंधित सभी कार्यक्रमों शिरकत करके कुछ न कुछ सीखने का हमेशा प्रयास इनकी दिनचर्या में शामिल हैं।इनके पति श्यामसुंदर जाने माने नामचीन अधिवक्ता है आप हमेशा दूसरों के संकट में यथा नाम तथा गुणा के अनुसार संकटमोचन की भूमिका निभाने में हमेशा अग्रसर रहते हैं।आप हमेशा अपनी धर्म पत्नी सुधा सिंह का समय समय पर मार्गदर्शन करते हुए न्याय के पथ को धारण करने हेतु प्रोत्साहित करने का दायित्व बखूबी निभा रहे हैं।विगत दिवस नौहाई मे लक्ष्य परिवार बाँदा के द्वारा किसान इंटर कालेज नौहाई मे पढाई लिखाई व तैयारी करनेवाले बच्चों को तैयारी कैसे करें एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में ज्वाइंट कमिश्नर भारत सरकार अमरपाल द्वारा बहुत ही सुंदर टिप्स तैयारी करनेवाले बच्चों को बताए गए।कार्यक्रम मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बाँदा लक्ष्य टीम द्वारा सम्मानित भी किया गया।इस कार्यक्रम में सुधा सिंह ने शिरकत किया और कार्यक्रम की सराहना करते हुए इन्होंने सभी को कोटि कोटि साधुवाद ज्ञापित किया।सुधा सिंह को इस बात का दुख है कि वर्तमान समय में सच वहीं खडा रह जाता हैं तिकडमी बाजी मार देते हैं।इन्होंने बुजुर्ग आदर्श पुरूष आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी शिक्षक के स्वतः वृक्षारोपण जागरूकता अभियान की तारीफ करते हुए अभियान को अपना समर्थन दिया और भावी पीढ़ी को स्वच्छ आक्सीजन मिले इसके लिए इनके अभियान का हिस्सा-घर घर तुलसी, हर घर तुलसी-को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा आगे बढाएगा और कई गाँवो मे सभी जाति धर्म के लोगों के घरों में तुलसीरोपण कराकर उस गांव को पूर्णतया तुलसी युक्त गाँव बनाया जाएगा।

अवध स्पीड न्यूज संवाद

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *