February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा सरकार का लक्ष्य विकसित भारत -केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति

1 min read
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार का लक्ष्य है विकसित भारत -केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति

रायबरेली

केंद्रीय उपभोक्ता खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री निरंजन ज्योति ने ग्राम सभा मीठापुर में भारत विकसित संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं ने गांव गरीब का कायाकल्प कर दिया है। आज प्रधानमंत्री के द्वारा संचालित जनहित की योजनाओं की वजह से हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। चाहे अन्न श्री योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना हो, किसान सम्मान निधि योजना हो, उज्जवला गैस योजना हो ,महिला कल्याण योजना हो, आयुष्मान भारत योजना हो सभी का लाभ गांव गरीब सबको मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में जाति और समुदाय देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की संचालित योजनाओं से सभी को बराबर लाभ मिल रहा है। नगर और गांव हर जगह बिजली की उपलब्धता है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सर्वमान्य लक्ष्य विकसित भारत का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पहली बार संसद में प्रवेश किया था तो उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार गांव गरीब किसान मजदूर के लिए समर्पित है और आज हम कह सकते हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार ने इन 9 वर्षों में इन्हीं को फोकस करके योजनाएं लांच किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव गरीब की पीड़ा जानते हैं, इसलिए गरीबों के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं तेजी से संचालित हो रही हैं। आज जिसको प्रधानमंत्री आवास मिला है ।उसके घर में शौचालय, बिजली, पानी, उज्जवला गैस, किसान सम्मान निधि ,आयुष्मान भारत की भी व्यवस्था सरकार के द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों का सम्मान और सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों का पंजीकरण करना है। केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाले बच्चों को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत भी किया ।युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल पांडे ने कहा कि मोदी जब तक देश के प्रधानमंत्री रहेंगे। हर समुदाय को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार को दूर करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से कांग्रेस विचलित हो रही है। भाजपा नेताओं ने गांव की जनता से सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक आशीष प्रताप सिंह सेंगर के द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, खंड विकास अधिकारी सपना अवस्थी, क्षेत्राधिकार महिपाल पाठक, कोतवाल शिव शंकर सिंह,मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ पांडे, महामंत्री विकेश द्विवेदी, फतेहपुर जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रहरि ,नीरज निषाद ,स्वामी कुटस्थानंद गिरि और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो ग्रामीण जनता मौजूद रही।

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *