आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सीडीपीओ पर अवैध धन उगाही का लगाया आरोप
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
ब्लाक में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की एक मीटिंग ब्लॉक सभागार में रखी गई थी जिसमें महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की जिला महामंत्री निर्मला मिश्रा व उनकी पूरी टीम कार्यक्रम में पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यत्रियों का सीडीपीओ द्वारा जिस प्रकार से शोषण किया जा रहा है उनकी समस्याओं को आगे बढ़ाने की बात कही गई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि सीडीपीओ द्वारा अन्नप्राशन व गोद भराई के नाम पर ₹1500, ऑडिट के नाम पर ₹800, एमपी आर फीडिंग के नाम पर ₹300 प्रतिमाह लिया जा रहा है जो आंगनवाड़ी देने से इंकार करती है उनको बार-बार स्पष्टीकरण देकर मानदेय ना देने व सेवा समाप्ति की धमकी दी जाती है बैठक में मुख्य रूप से जिला संरक्षक रणवीर सिंह, जिला महामंत्री श्रीमती निर्मला मिश्रा, जिला मंत्री श्रीमती गीता यादव, राकेश मिश्रा, नरेंद्र बहादुर मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष उषा शुक्ला, ब्लॉक संरक्षक दयाशंकर तिवारी, अनीता तिवारी, संजू, उषा यादव, आशा पांडे, मिथिलेश यादव, आरती मिश्रा, वंदना सिंह, बिंदु सिंह, सबीहा बानो, बिना सिंह, कुसुम सिंह, व सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही!
रिपोर्टर– दिनेश कुमार


