February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के साथ हुई लूट का एक और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

गोण्डा

थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के साथ हुई लूट का एक और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट के रूपयों से खरीदा 01 अदद मोबाइल फोन व अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद कारतूस बरामद-

दिनांक 06.11.2023 को थाना वजीरगंज क्षेत्र के अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई की एक फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के साथ लूट की घटना हुई है, उक्त सूचना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने घटना के सफल अनावरण/बरामदगी व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना वजीरगंज पर कई टीमें लगाई गयी थी।
जिसके क्रम में दिनांक 12.11.2023 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर समय करीब 00.30 बजे रात्रि में कुडनिया गणेशपुर मार्ग टिकरी जंगल के पास सड़क के किनारे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई, जिस पर बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी के द्वारा फायरिंग/मुठभेड़ में 02 बदमाशों 01. सुजल यादव उर्फ रूद्रा व 02. रामअवध यादव को पैर में गोली लगी थी तथा 02 अभियुक्त 01. राजू शर्मा व 02. राजू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों के पास से कुल रूपये 1,06,200/- लूट का, लूट की घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल तथा 2 अदद तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ था तथा दिनांक 13.11.2023 को पुनः थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा पतारसी- सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर 03 और वांछित अभियुक्तो 01. सुजीत शर्मा 02. आकाश शर्मा 03. जयप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 70,000/- बरामद किया गया था।
आज दिनांक 14.12.2023 को पुनः थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर 1 और वांछित अभियुक्त योगेश सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के पैसों से खरीदा 20,000 रूपयों का कीमती मोबाइल व 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना वजीरगंज द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
उपरोक्त मुकदमें में अब तक कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल रू0 1,86,200/- व 20,000 रूपयों का कीमती मोबाइल की बरामदगी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. योगेश सिंह पुत्र साधू सिंह उर्फ हरगोविन्द सिंह नि0 ग्राम किठुरा पोस्ट बरगदही थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग-

  1. मु0अ0स0 482/23 धारा 392, 411, 120बी, 307, 34 भादवि थाना वजीरंगज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

  1. मु0अ0स0 492/2023 धारा 307 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
  2. मु0अ0सं0-519/2023, धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-

  1. 01 अदद लूट के रूपयों से खरीदा मोबाइल कीमती 20,000/-
  2. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
थानाध्यक्ष वजीरगंज अभय सिंह मय टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *