February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू “याचना नहीं अब रण होगा” तालाबंदी कर करेंगे धरना प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

अयोध्या

उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले जनपद अयोध्या के तदर्थ शिक्षकों द्वारा वेतन भुगतान न करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया।शासन के आदेश पत्र संख्या: 2373/ 15. 5. 2023 1601( 696) 2019 दिनांक 9 नवंबर 2023 के आधार पर साख सीमा के भीतर दिनांक 10. 12. 2023 तक (30 दिवस) के भीतर तदर्थ शिक्षकों के वेतन देयक/ भुगतान करने का समय निर्धारित किया गया था। समय सीमा बीतने के बाद भी शिक्षकों का भुगतान नहीं किया गया तथा जिले पर वेतन भुगतान के लिए ग्रांट भी उपलब्ध है। लेकिन जनपद अधिकारियों द्वारा वेतन भुगतान करने में मनमानी की जा रही है।धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने कहा कि यदि हमारा वेतन भुगतान नहीं किया जाता है तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी।धरने को तदर्थ जिला मंत्री यशवीर सिंह ने भी संबोधित किया। इसमें मुख्य रूप से श्री चंद्रशेखर सिंह ,आलोक तिवारी, राकेश पांडे, सुनील सिंह ,अंजनी पांडेय आदि तदर्थ शिक्षक व अंबेडकर नगर से मनोज कुमार सिंह,शैलेंद्र तिवारी, गोंडा से गोविंद पांडे, माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुटके मंडलीय मंत्री उदय नारायण तिवारी आदि उपस्थित रहे।
सादर- सुशील कुमार शुक्ला (जिला अध्यक्ष)
यशवीर सिंह (जिला मंत्री)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *