February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रामभक्तों के लिए भोजन और आवास की सुविधा फ्री, 25 दिसंबर से 15 मार्च तक चलेगा भंडारा

1 min read
Spread the love

अयोध्या

भंडारे के लिए देशभर से राम भक्त अनाज भेज रहे हैं। असम से चाय पत्ती, तेजपत्ता, काली मिर्च की खेप आ गई है। हरियाणा से 400 कुंतल चावल से भरा ट्रक अयोध्या पहुंच चुका है अयोध्या में राम भक्तों के लिए 25 दिसंबर से 15 मार्च तक चलेगा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा में राम भक्तों को भोजन कराया जाएगा। अयोध्या में हर स्थान पर भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। भंडारे के लिए देशभर से राम भक्त अनाज भेज रहे हैं असम से चाय पत्ती, तेजपत्ता, काली मिर्च की खेप आ गई है। हरियाणा से 400 कुंतल चावल से भरा ट्रक अयोध्या पहुंच चुका है। रामसेवक पुरम में सामानों को रखने के लिए केंद्रीय भंडार गृह बनाया गया है। यह बयान केंद्रीय भंडारगृह के प्रभारी दिवाकर दिया दिवाकर ने बताया कि भंडारे में लगने वाले सामानों की खेप पहुंचने लगी है। भंडारे को सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जाएगा। अब अयोध्या आने वाले सभी राम भक्तों को नि:शुल्क भोजन और आवास की सुविधा श्री राम जन्मभूमि के ट्रस्ट की ओर से मुहैया कराई जाएगा।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *