भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला न्यायालय का चला डंडा जिला अधिकारी सहित कल 10 लोगों को जारी किया सम्मन
1 min readभ्रष्टाचार के खिलाफ जिला न्यायालय का चला डंडा जिला अधिकारी सहित कल 10 लोगों को जारी किया सम्मन
कादीपुर/सुल्तानपुर
विकासखंड कादीपुर की ग्राम पंचायत खंडौरा में हुए लगभग 45 लाख गबन के मामले मे जिला एवं सत्र न्यायालय सुल्तानपुर के द्वारा जिलाधिकारी समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर किया गया तलब, वादी के अधिवक्ता राकेश सिंह की बहस सुनने के बाद जिला एंव सत्र न्यायालय सुलतानपुर ने दाखिल याचिका में 08- 12- 2023 को सुनवाई के दौरान अधिवक्ता के तर्क को सही मानते हुए दिनांक:-12-12-2023 को जिलाधिकारी सुलतानपुर, ग्राम प्रधान अहमदी खातून, प्रधान प्रतिनिधि गुफरान अहमद,तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव सुशील कुमार पटेल, वर्तमान सचिव नवनीत कुमार, पंचायत सहायक प्रिया तिवारी, ADO (पंचायत) देवेन्द्र मिश्रा, रोजगार सेवक नसरीन बानो,जिला प्रशिक्षण अधिकारी ग्राम्य विकास संस्थान सुलतानपुर (जाँच अधिकारी), जेई प्रदीप कुमार श्रीवास्तव समेत सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय ने नोटिस जारी करते हुए 05-01-2024 को किया तलब।


