पांच के विरुद्ध महिला सहित दो बच्चों के अपहरण का मुकदमा दर्ज
1 min readपांच के विरुद्ध महिला सहित दो बच्चों के अपहरण का मुकदमा दर्ज
गोण्डा।

जनपद के कोतवाली देहात अन्तर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध अपहरण सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर मे कहा गया है कि पूर्व मे जगजीवन ने गलत नियत से उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत किया था। जिस पर उसकी पत्नी द्वारा पुलिस चौकी मे तहरीर दिया गया था। उसी को लेकर जगजीवन ने अन्य आरोपियों की मदद से उसकी पत्नी के साथ 4 वर्षीय पुत्री व 2 वर्षीय अबोध पुत्र को अपहृत करके कहीं लेकर चला गया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के समय घर मे रखा दो लाख रुपये नकद व पांच थान ज़ेवर भी उठा ले गया है। मामले में जगजीवन व चांदनी निवासी ग्राम खोरहंसा कोतवाली देहात, मीरा व लक्ष्मी निवासी महराजगंज कोतवाली नगर, ज्योति निवासी डडवा कानूनगो कोतवाली देहात का नाम शामिल है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
