February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*सावधान रहे—–सुरक्षित रहे—बाढ/भूकंप/अग्नि कांड/डूबना/सर्पदंश आदि के बचाव हेतु- जनपद बाँदा के आठों ब्लॉक संसाधन केन्द्रो मे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ से आए ट्रेनरों द्वारा सुचारु रूप से किया जा रहा संचालित*

1 min read
Spread the love

बाँदा-14-दिसम्बर


जनपद बाँदा की आठो बी0आर0सी0 ब्लॉक (महुआ, बिसंडा, कमासिन, बबेरू, तिंदवारी, नरैनी, बड़ोखर, जसपुरा) में 50 -50 के बैच में भारत सरकार / राज्य द्वारा घोषित आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध में जनपद स्तर पर ग्राम पंचायतों व स्कूल / डिग्री कॉलेज में विभिन्न प्रकार की दैवीय आपदाओं से बचाव हेतु जन-जागरूकता
प्रशिक्षण दिये जाने हेतु उ०प्र० राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ से आये ट्रेनरों द्वारा स्कूल के प्राथमिक, माध्यमिक व डिग्री कॉलेज के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल- जिलाधिकारी बाँदा, श्री राजेश कुमार वर्मा – अपर जिलाधिकारी (वि० / रा०), बाँदा, प्रभाकर सिंह- जिला आपदा विशेषज्ञ बाँदा, जिला विद्यालय निरीक्षक , – बेसिक शिक्षाधिकारी,द्वारा की जा रही हैं।
प्रशिक्षण में सर्पदंश, अतिवृष्टि, शीतलहर इत्यादि आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी । प्रशिक्षण प्राप्त उक्त पदों के कार्मिकों द्वारा जनपद
में जिला विद्यालय निरीक्षक / जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा तय किये गये कार्यक्रम के अनुसार
50-50 के बैंच में प्राथमिक विद्यालयों / माध्यमिक विद्यालयों / डिग्री कॉलेज के अध्यापक / ग्राम
प्रधान / ग्राम पंचायत सचिव / लेखपाल / कानूनगो इस प्रकार कुल 2134 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह सभी 2134 कार्मिक जनपद के प्रत्येक विद्यालय व ग्राम पंचायतों में विभिन्न दैवीय आपदाओं से सम्बन्धित जन-जागरूकता प्रशिक्षण अभियान चलाकर प्रदान करेगें।

अवध स्पीड न्यूज संवाद

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिलाध्यक्ष/प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नंदवारा/जिला आयुक्त भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश. बुलबुल. सुधा सिंह राजपूत ने आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम को जनोपयोगी बताते हुए कहा कि हमारे संघ की महिला शिक्षिकाएं जन जन तक सभी को जागरूक करने का पूरा प्रयास करेगी।

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏- वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा।। वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *