स्लेप डालते समय छत गिरने से तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
1 min readचिखडी गांव में स्लेप डालते समय छत गिरने से तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
बछरावां रायबरेली
चिखडी गांव में 12 दिसंबर शाम 6:00 बजे एक छत पड़ रही थी ,अचानक शटरिंग गिर गई और छत भरभरा कर गिर गई जिसकी चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए।
घटना मंगलवार देर शाम 6:00 बजे की है जब मजदूरों के द्वारा घर की स्लिप डालने का काम चल रहा था इसी बीच अचानक छत में लगी बलिया खिसक गई और छत पर लगाकर गिरने लगी जिसके नीचे मौजूद पश्चिम गांव निवासी उमेश (24) शीतला प्रसाद , मुकेश ( 25) उग्रसेन , बिंदु (21) पुत्र संत कुमार सिंह
छत के नीचे फंसने से चीख पुकार मच गई, कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकल गया जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर दो की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना अध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।
शुभम तिवारी ब्यूरो

