*विद्यालयों को आनंदघर बनाएगा शैक्षिक संवाद मंच-विजय प्रकाश जैन राजस्थान तथा धर्मानंद गोजे छत्तीसगढ़ के प्रभारी मनोनीत*
1 min readविद्यालयों को आनंदघर बनाएगा शैक्षिक संवाद मंच
- विजय प्रकाश जैन राजस्थान तथा धर्मानंद गोजे छत्तीसगढ़ के प्रभारी मनोनीत
अतर्रा (बांदा)। रचनाधर्मी शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वप्रेरित मैत्री समूह शैक्षिक संवाद मंच की एक आनलाइन बैठक गत दिवस सम्पन्न हुई जिसमें मंच संस्थापक प्रमोद दीक्षित मलय ने मार्गदर्शन करते हुए विद्यालयों को आनंदघर बनाने का संकल्प दुहराते हुए विजय प्रकाश जैन को राजस्थान तथा धर्मानंद गोजे को छत्तीसगढ़ का शैक्षिक संवाद मंच का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए मंच के वरिष्ठ सदस्य दुर्गेश्वर राय ने बताया कि शैक्षिक संवाद मंच की एक आनलाइन बैठक गत दिवस सम्पन्न हुई जिसमें उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन करते हुए मंच के संस्थापक प्रमोद दीक्षित मलय ने विद्यालयों को आनंदघर बनाने हेतु मंच के प्रयासों को साझा किया। आगे कहा कि जब शिक्षक आनंदित नहीं होगा तब तक विद्यालय आनंदघर नहीं बन सकता। अतः स्वयं को शिक्षक के रूप में स्वीकारते हुए बच्चों एवं अभिभावकों तथा समुदाय के साथ मिलकर विद्यालय को आनंदघर बनाने की दिशा में बढ़ना होगा। विद्यालय बनें आनंदघर के ध्येय के साथ शैक्षिक संवाद मंच अपने स्थापना काल 18 नवम्बर, 2012 से ही अविराम कार्य कर रहा है। बैठक में उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालय को आनंदघर बनाने के अपने प्रयासों को व्यक्त किया। इस अवसर पर सर्व सम्मति से विजय प्रकाश जैन को राजस्थान तथा धर्मानंद गोजे को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी मनोनीत करते हुए टीम गठित करने दायित्व दिया गया। बैठक में 50 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

खबर प्रमोद दीक्षित. मलय. के हवाले से
अवध स्पीड न्यूज
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
