February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अधिवेशन लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान ने मनाया गया

1 min read
Spread the love


गोण्डा
भारतीय मानवाधिकार परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मानवाधिकार जागरूकता अधिवेशन लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान डालीबाग लखनऊ में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉक्टर अशोक बाजपेई ,मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक, लखनऊ मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, विशिष्ट अतिथि लखनऊ विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ,सीतापुर विधान परिषद सदस्य पवन सिंह, लखनऊ विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, बाराबंकी एमएलसी अंगद सिंह ,लखनऊ पूर्व मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, लखनऊ आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, लखनऊ नगर निगम उपसभापति गिरीश गुप्ता, लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अध्यक्ष स. राजेंद्र सिंह बग्गा, मा. राजनाथ सिंह
( रक्षामंत्री भारत सरकार) के प्रतिनिधि केपी सिंह एवं राघवेंद्र शुक्ला और अन्य कई विशिष्ट अतिथिगण मौजूद रहे ।भारतीय मानवाधिकार परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार अवस्थी एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर अशोक बाजपेई जी के द्वारा मानवाधिकार परिवार( राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका) के मण्डल संवाददाता एवं भारतीय मानवाधिकार परिवार के देवीपाटन(मण्डल अध्यक्ष) जिला गोंडा के ग्राम पंचायत कसमिरवा (पुरैनिया)निवासी जुगला शरन शुक्ला को गन्ना संस्थान लखनऊ में मोमेंटो एवं उत्कृष्ट कार्यकर्ता प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।

गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *