गायत्री पब्लिक स्कूल में राम कलप शुक्ल की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शैक्षिक बाल मेले का किया गया भव्य आयोजन
1 min readरेवतीगंज अयोध्या
स्वर्गीय राम कलप शुक्ल की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में शैक्षिक बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी के साथ फूड स्टालों की धूम रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज हैरिंग्टनगंज रजनीश पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और स्वर्गीय श्री शुक्ला की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इससे पहले मुख्य अतिथि ने मेले का हिस्सा बने सैकड़ो लोगों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह मेला निश्चित तौर पर अनोखा,अद्भुत और अपीलिंग रहने के साथ साथ संस्कृति, विज्ञान और बच्चों के सर्वांगीण विकास की बात करने में सफल रहा। इस दौरान बच्चों की हाजिर जवाबी ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। उप प्रबंधक रमाशंकर शुक्ल ने बताया की बच्चों ने शैक्षिक स्तर के तहत स्वास्थ्य , शिखा, प्रकृति, विज्ञान और समाज के लिए महत्वपूर्ण विभिन्न तरह की स्टालें लगाने के साथ एक दर्जन से ज्यादा स्वनिर्मित व्यंजनों का भी स्टॉल लगाया। इस दौरान हर किसी ने बच्चों की प्रतिभा की भूरी भूरी प्रशंसा की।प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल, प्रशासनिक अधिकारी प्रभा शंकर शुक्ल और प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान गायत्री देवी, अतुल पांडेय, घनश्याम त्रिपाठी, अशोक तिवारी, भोला सिंह, गजराज यादव, प्रेम यादव, राजू दूबे, रवींद्र वर्मा, अवधेश सिंह, राम सुख मौर्या, राम अवतार प्रजापति, विकास सिंह, पवन तिवारी, राम किशोर तिवारी, ज्ञानी यादव, विजय सिंह, जगदीश मिश्रा, प्रदीप सिंह सहित सैकड़ों अभिभावक और क्षेत्रीय गणमान्य मौजूद रहे।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

