February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*तपस्या भवन बाँदा मे स्व. सावित्री सिंह संस्कार शाला की बैठक में नगर के बुद्धि जीवियों ने नई पीढी को संस्कारवान बनाने का लिया संकल्प*

1 min read
Spread the love

तपस्या भवन बाॅंदा में स्व० सावित्री सिंह संस्कारशाला की बैठक में नगर के बुद्धिजीवियों ने नयी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का लिया संकल्प

बाॅंदा, 10 नवंबर
तपस्या भवन खुटला बाॅंदा में आज स्व० सावित्री सिंह संस्कारशाला की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ जिसमें बाॅंदा के प्रबुद्ध वर्ग के स्वयं सेवियों ने भाग लिया। ऊँ ध्वनिनाद के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम डा० इन्द्र वीर सिंह ने संस्कारशाला के औचित्य एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुये आये हुये सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इसके पश्चात राजयोगिनी रमा बहन जी ने ईश्वरीय ज्ञान का संदेश देते हुये सभी से संस्कारित आचरणों के अभ्यास की अपेक्षा की। बैठक में संस्कारों के अनुपालन से संबंधित संस्कार पत्रिका के लेखों पर सार्थक चर्चा के साथ साथ संस्कारशाला संचालन के संबंध में वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये। इस क्रम में डा० शिव प्रकाश सिंह ने संस्कार एवं वैदिक विद्या पर, कवि मनोज कुमार मृदुल ने संस्कारों के जमीनी प्रयासों, कवि ठाकुर दास पंक्षी ने सोलह संस्कारों, रचनाकार डा० विवेक पांडेय ने वृक्षारोपण पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। डा० देवी सिंह ने नशा दुर्व्यसन, शिवराम सिंह ने विचारों में परिवर्तन, छेदी लाल पटेल ने मन बुद्वि संस्कार, संत कुमार गुप्ता ने संस्कार युक्त शिक्षा, कैप्टन एस बी सिंह राठौड़ ने कारगिल संस्मरण , महेश गर्ग ने माॅं की भूमिका, डा० जगदीश नारायण चंसौरिया ने स्वास्थ्य के 10 बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। वाराणसी के प्रीतम मिश्रा ने संस्कार एवं कर्तव्य, संजय काकोनिया एडवोकेट ने बच्चों के संस्कार शाला से जुड़ाव, हरिशरण सिंह ने स्व० सावित्री सिंह की समाजिक एवं धार्मिक सोच के संस्मरणों को साझा किया। नरेंद्र सिंह परिहार ने कुरीतियों को दूर करने तथा बिहारी भाई द्वारा आध्यात्मिक संदेश दिया गया। भाजपा बांदा के पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने संस्कारों को समाज की बुनियाद तथा प्रधानाचार्य एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कहा कि संयुक्त परिवारों के विघटन होने से भी संस्कारहीनता बढ़ी है। संस्कारशाला के संरक्षक ई० ओमप्रकाश मसुरहा ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से आत्मा का साक्षात्कार कराया। बैठक का कुशल संचालन दीनदयाल सोनी तथा डा० इन्द्र वीर सिंह ने किया। इसके अतिरिक्त बैठक में मुख्य रूप से भीष्म सिंह एडवोकेट, बलवीर सिंह, बी के शिवराम अतर्रा, एम डी गुप्ता इटावा, रामनरेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डा० भानु प्रताप सिंह, हरिओम सिंह, वैद्य उदयभान नामदेव, रमेश पाल, संतोष कुमार मसुरहा, श्याम बाबू सिंह, योगेश सिन्हा, शिवकुमार गुप्ता, राजू मसुरहा, उमंग राज चौहान, पुष्पेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में बहनें भी उपस्थित रहीं। बैठक के समापन के अवसर पर पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह जी ने आये हुये सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुये कहा कि लेखिका एवं समाजसेवी छाया सिंह एवं सावित्री सिंह सिसौदिया के सुझावों को दृष्टिगत रखते हुये महिलाओं को अधिक से अधिक संस्कार शाला जागरण अभियान में जोड़ा जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्कार पत्रिका के लेखों को विलंबत: 15 दिसम्बर तक डा० शिव प्रकाश सिंह के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बांदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *