February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा घायल महिला व बच्चों की संख्या बढ़कर 23 जिसमें 2 बच्चे व 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत

1 min read
Spread the love

मऊ

मऊ जनपद में स्थित घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित सकरे रास्ते के पास एक खाली प्लॉट की दीवार शुक्रवार की दोपहर तीन बजे अचानक ढह गई। घटना के समय दीवार के पास ही महिलाओं द्वारा एक परिवार के घर में बरात जाने से एक दिन पहले हल्दी की रस्म अदा करने जा रही थीं। जहां यह दीवार गिरने से वह उसकी जद में आ गईं। घटना में 23 लोग लोग दब गए, राहत कार्य के बाद एक बच्चा और चार महिलाओं की हादसे में मौत हो गई। जबकि 17 गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इन घायलों को जिला अस्पताल के अलावा जिला मुख्यालय के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित असकरी मेमोरियल स्कूल के पीछे सकेरे रास्ते के पूर्वी छोर पर तसौवर खान और ग्यासुदीन आदि का खाली प्लॉट है। जहां एक दीवार बनी थी, यह दीवार करीब 10 फीट ऊंची, 15 फीट लंबी थी। दीवार से सटे ही दक्षिण-पूरब पर एक पोखरी है। जहां हिंदू रीति रिवाज संबंधी वैवाहिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को घोसी कोतवाली के स्टेशन रोड निवासी बृजेश गुप्ता के बेटे बालेंदु की शादी नौ दिसंबर को है। जहां बरात जाने से एक दिन पहले ही खुशियां मातम में बदल गई।
मऊ जनपद में दीवार गिरने का मामला

मऊ घायलों की संख्या बढ़कर 23 हुई
2 बच्चे व 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत

मौके पर पुलिस व प्रशासन के लोग मौजूद,घोसी के रोडवेज के पास गली की घटना,इलाज के लिए सभी को लाया गया था अस्पताल

मऊ के घोसी में दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत
25 से ज्यादा घायल है

CM योगी ने
सभी मृतकों के परिजनों को
दो-दो लाख रुपये राहत राशि दिये जाने के निर्देश दिये

गंभीर घायलों को
प्रति घायल पचास हज़ार की राहत राशि प्रदान की जायेगी

CM ने कहा-सभी घायलों का इलाज
निःशुल्क किया जाये
हादसे हेतु दोषियों के विरुद्ध
कठोर कार्रवाई की जाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *