सिविल कोर्ट की 24 कक्षीय कचहरी के बहुमंजिला बिल्डिंग में पड़ी दरार, हो सकता है बहिष्कार
1 min readअयोध्या

अयोध्या जनपद के सिविल कोर्ट परिसर मे बनी 24 कक्षीय बिल्डिंग मे दरार दिखने से वादकारियो में हड़कंप मच गया, लोगों की जुबान पर लगातार चर्चा बनी हुई है मामले मे कार्यदाई संस्था के खिलाफ अधिवक्ताओं मे आक्रोश है कुछ माह पहले सीढ़ियों से उतरते है एक व्यक्ति की बिल्डिंग मे मौत हो गई थी उसके लिए बिल्डिंग का बहिष्कार किया गया था इसके अलावा बिल्डिंग मे लगी लिफ्टे घटिया क्वालिटी व कम छमता की होने से अधिकतर खराब रहती हैं जो अधिवक्ताओं और वादकारियो के लिए बड़ी समस्या का विषय है ,कचहरी परिसर में बनी 8 मंजिला बिल्डिंग की दीवारों में आई दरार की ख़बर के चलते जज, अधिवक्ताओ और मुवक्किलो ने खुद का जीवन संकट में देख बिल्डिंग से निकल कर बाहर आ गये, बिल्डिंग निर्माण करवाने वाली कार्यदाई संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज के कर्मचारियों एवं संबंधित उत्तर प्रदेश जल निगम यूनिट 44 के अभियंताओं के खिलाफ बिल्डिंग में इस्तेमाल किए गए मटेरियल की गुणवत्ता में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है लेकिन यह जांच का विषय है कि बिल्डिंग को अभी 2 वर्ष भी पूरे नही हुए है और दरारे क्यो आ रही है, दो भाग में होती दिख रही कचहरी की बिल्डिंग को लोग सहम गए है , 8 मंजिला बिल्डिंग मार्च 2022 में तैयार हुई थी और उसे न्यायालय व कार्यलयों के लिए आवांटित किया गया था करोड़ों की करोड़ो की लागत से बनाई गई थी लेकिन भविष्य को ध्यान रखकर कोई व्यवस्था नही की गई, सीढ़िया सकरी हैं सभी वादकारियो व अधिवक्ताओं के आने जाने के लिए एक ही रास्ता है जिससे बड़ी समस्याएं होती है भीड़ अधिक हो जाती है, किसी अनहोनी या भगदड़ की स्थिति मे आपातकालीन निकास की व्यवस्था ही नही है न्यायाधीशों और मजिस्ट्रेटों की पार्किंग की व्यवस्था भी इसी बिल्डिंग के बेसमेंट मे है, बिल्डिंग की लिफ़्ट की क्षमता भी काफी कम है घटिया क्वालिटी होने से कई बार लिफ़्ट गिर चुकी है और कई अधिवक्ता और वादकारी चोटहिल भी हो चुके है, गर्मियों मे छत की ऊचाई कम होने व बिल्डिंग मे पर्याप्त हवा की व्यवस्था नही होती है जिससे इतनी उमस बढ़ जाती है जिससे बीमार व उम्र दराज लोगों को उल्टियां या चक्कर आना आम बात है कई मर्तबा बार एसोसियेशन द्वारा इन्ही कारणों से बिल्डिंग का बहिष्कार किया जा चुका है लेकिन वर्ष भर मे ही बिल्डिंग मे दरार आना किसी बड़ी अनहोनी का कारण हो सकता है
