अस्पताल में होने वाली गड़बडियों को रोकने के लिए तीन टीमें हुई गठित
1 min readअस्पताल में होने वाली गड़बडियों को रोकने के लिए तीन टीमें हुई गठित
डाक्टर कक्ष में बाहरी व्यक्ति मिलने पर चिकित्साधिकारी के विरूद्ध होगी विभागीय कार्यवाही:सीएमएस
आंनकाॅल एक्सरे की अतिशीघ्र होगी शुरुआत:सूत्र
सुल्तानपुर

जनपद में लगातार स्वशासी राज्य मेडिकल काॅलेज में मरीजों को होने वाली समस्याओं व बाहर की दवा और जांच लिखने की शिकायतों को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लिया है।जिसके चलते मुख्य चिकित्साधिक्षक को सचेत करते हुए चेताया भी है,की यदि अतिशीघ्र सुधार नही हुआ तो गंभीर कार्यवाही होगी।जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वशासी राज्य मेडिकल काॅलेज में अब आगंतुक चेहरों की पहचान के लिए मुख्य चिकित्साधिक्षक डाॅ.एसके गोयल द्वारा तीन टीमें गणित की गई है,टीम का काम सुबह छः बजे से रात 8 बजे तक स्वशासी राज्य मेडिकल काॅलेज की ईमरजेंसी,ओटी,लैब,ओपीडी, ब्लड़बैंक व अस्पताल परिसर में बगैर जरूरत के दिखाई पड़ते है,उनकी सघन जांच,पड़ताल और तसल्लीबख्श जवाब ना मिलने पर पुलिसिया कार्यवाही होगी।औचक निरीक्षण टीम का हिस्सा खुद सीएमएस डाॅ.एसके गोयल भी होगें।टीम द्वारा आवांछित लोगों व ऐसे डाॅक्टरों पर भी नज़र रखी जाएगी,जिनके साथ दवा विक्रेता,लैब संचालक व मरीजों को अस्पताल से निजी हास्पिटल में ट्रांस्फर करवाया जाता है।मुख्य चिकित्साधिक्षक डाॅ.गोयल ने बताया की शासन की मंशानुसार ही अस्पताल चलेगा,यदि इसमें व्यवधान पैदा किया गया तो कार्यवाही कठोर होगी।उधर सूत्र बताते है की अतिशीघ्र स्वशासी मेडिकल काॅलेज में एक्सरे आंनकाॅल शुरु होगा,ऐसा होने से दुर्घटनाओं में घायल होने वालो को ईमरजेंसी में आते ही यह सुविधा मिलने से उनकी सर्जरी समय से होगी,जिससे मरीजों को स्वास्थ लाभ में आसानी होगी।हाल ही में स्वशासी राज्य मेडिकल काॅलेज की कुछ गंभीर शिकायतों को बहुत गंभीरता से लिया गया है,जिसपर जांच भी हो रही है,जांच पूरी होने पर बडी कार्यवाही के संकेत मिल रहें है।बहरहाल सीएमएस ने नकेल कसने को लेकर खुद ही टीम बनाकर उसका हिस्सा बन अस्पताल की निगेहबांनी में जुट गए है।आने वाले वख्त में कुछ चौकाने वाले मामलें सामने आ सकते है।
