February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शराब पीकर मारपीट कर रहे व्यक्ति द्वारा पुलिस को लूट की झूठी खबर देने से मचा हड़कंप तीन गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर, अयोध्या।
शराब पीकर मारपीट कर रहे व्यक्ति द्वारा पुलिस को लूट की झूठी खबर देने से हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस मारपीट कर रहे व्यक्तियों को पकड़ कर थाना ले आई और शांति भंग में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा।
घटना बीती मंगलवार बुधवार रात करीब 1:00 बजे की है। थाना कुमारगंज अंतर्गत देवगांव चौकी के पूरे लालखां गांव निवासी रमेश ,नेत्रराम व शिव प्रसाद ने दारू पिया और मारपीट करने लगे। इसी बीच शिवप्रसाद ने पुलिस को सूचना दी की उसके साथ एक लाख 25 हजार रुपए की लूट हो गई । लूट की खबर सुनते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन फानन में डायल 112 समेत कुमारगंज के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह उप निरीक्षक कमलेश साहनी व भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस द्वारा घटना के विषय में छानबीन की गई और देखा गया तब रमेश, नेत्रराम व शिव प्रसाद दारू के नशे में धुत थे। पुलिस द्वारा तीनो व्यक्तियों को पकड़ कर थाना लाया गया ।
रात बीतने के बाद बुधवार को जब तीनो व्यक्तियों का नशा उतरा तब शर्मिंदगी और अपनी अपनी गलती का एहसास करने लगे । शिव प्रसाद ने बताया कि वह नशे की हालत में पुलिस को झूठी सूचना दे दी अब दुबारा ऐसी गलती नही करूंगा । फिलहाल पुलिस तीनो के बिरुद्ध शांतिभंग की धारा में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *