February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शासनादेश के विरुद्ध सरकारी धन के दुरुपयोग पर तत्कालीन सचिव के विरुद्ध हो सकती है कार्रवाई नोटिस जारी

1 min read
Spread the love

आवास आवंटन में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन सचिव को नोटिस जारी

शासनादेश के विरुद्ध सरकारी धन के दुरुपयोग पर तत्कालीन सचिव के विरुद्ध हो सकती है कार्रवाई

सुलतानपुर

जिले के कुड़वार विकास खण्ड के ग्राम सभा बहमरपुर में तैनात तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी/ तत्कालीन सचिव रामराज की
शिकायतकर्ता शहजाद खान पत्र श्री फैयाज अहमद, निवासी ग्राम बहमरपुर ने शिकायती पत्र दिया था जिसकी जाँच कार्यक्रम अधिकारी / खंड विकास अधिकारी कुड़वार द्वारा कराई गयी। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी जाँच आख्या के अवलोनोपरान्त पाया गया कि आवास साइट पर आवास का रजिस्ट्रेशन राम अवध सुत नन्हक मृतक) के नाम हुआ था। आवास आवंटन के समय राम अवध सुत राम उदित से इस आशाय का शपथपत्र प्राप्त करें कि इनके पिता के घर का नाम ननकू था जो आवास सूची में फीड हो गया था. राम अवध सुत राम उदित को आवास आवंटित करा दिया गया। इस प्रकार आप द्वारा नियमों के विरुद्ध राम अवध सुत नन्हक (मतक) के स्थान पर राम अवध सूत राम उदित को आवास आवंटित कराकर शासनादेश के विपरीत कार्य किया गया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की शासकीय धनराशि रू0 1.20 लाख का दुरुपयोग कराया गया है। प्रकरण में तत्कालीन सचिव को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार आरोपों के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण सुसंगत साक्ष्यों सहित पत्र प्राप्ति के 03 दिवस के भीतर उपायुक्त श्रमरोजगार, सुलतानपुर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। स्पष्टीकरण समय से एवं संतोषजनक न पाये जाने पर आपके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *