February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सेंट पीटर स्कूल रायबरेली में किया गया ऐतिहासिक कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

रायबरेली
जनपद के सेंट पीटर स्कूल में एनुअल एथलेटिक मीट एंड ऐतिहासिक रंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर लुईस वही रायबरेली से डॉक्टर भावना श्रीवास्तव पीसीएस सीनियर ट्रेजरी ऑफिसर रायबरेली मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर आए दोनों चीफ गेस्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।तकरीबन 4 साल बाद रायबरेली के सेंट पीटर स्कूल में ऐतिहासिक रंगारंग कार्यक्रम किया गया। जहां बच्चों की कड़ी मेहनत के बाद बच्चों ने एक से एक बढ़कर रंगारंग कार्यक्रम नृत्य गान को पेश किया। वहीं एथलीट खेलकूद में 200मी 100मीटर 4 * 100 मी रिले खेल की इवेंट को स्कूली छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वही सेंट पीटर स्कूल के प्रधानाध्यापक रेजीनाल्ड डिसूजा ने बताया 4 साल के बाद स्कूल में ऐतिहासिक कार्यक्रम करने का अवसर प्राप्त हुआ। हमारे स्कूल के बच्चों ने इन चार सालों में किसी भी प्रकार की कोई प्रेक्टिस नहीं की लेकिन उनकी इस कड़ी मेहनत और लगन और निष्ठा ने स्कूल का ही नहीं सभी का नाम रोशन करते हुए एक मिसाल पेश की है।

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *