February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

युवती की मौत के प्रकरण में पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर गांव के ही तीन युवक व एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

साक्षी सिंह आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज, तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

अयोध्या।
जनपद के मिल्कीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत के प्रकरण में पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर गांव के ही तीन युवक व एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें आत्महत्या के लिए विवश करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के मुंगीशपुर गांव निवासी नरसिंह सिंह की बेटी साक्षी सिंह का शव दो दिन पूर्व फांसी से लटकता परिजनों को मिला था। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। घटना के बाद मृतका के पिता नरसिंह बहादुर सिंह द्वारा अपने पड़ोसी परिवार के चार लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम किए जाने की तहरीर दी गई थी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने ज्ञानेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह पुत्र शिव पूजन सिंह, ज्ञानेंद्र की पत्नी राधा सिंह तथा शिवपूजन सिंह पुत्र भगवती सिंह के खिलाफ धारा 306, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसमें से तीन लोग मुर्गी फार्म के पास मौजूद है। जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक ब्रह्म दत्त पाण्डेय कांस्टेबल अनुभव सिंह, सागर सिंह ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर थाने ले आए।
प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि ज्ञानेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह व शिवपूजन सिंह को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया। जहां से जेल भेज दिया गया। वही महिला आरोपी राधा सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *