February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की दिनदहाडे हत्या पर पूरे देश की तरह बाँदा मे भी जबरदस्त आक्रोश*

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े हत्या पर पूरे देश की तरह बाॅंदा में भी जबरदस्त आक्रोश

बाॅंदा, 5 दिसम्बर
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर बाॅंदा वासियों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। इस क्रम में आज सांयकाल बाॅंदा के महराणा प्रताप चौक में बड़ी संख्या में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तथा करणी सेना के संयुक्त तत्वावधान में कैंडल मार्च कर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को नम आँखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर करणी सेना के कुॅं० मोहन प्रताप सिंह हांडा तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने सरकार से माॅंग की कि अपराधियों को शीघ्र पकड़ कर उन्हें कठोरतम सजा दी जाये जिससे अपराधी इस प्रकार का दुस्साहस कभी भी न कर सकें। इस अवसर पर अरिमर्दन सिंह चौहान, एस० एन० सिंह, पतिराखन सिंह चंदेल, डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन, कैप्टन रामरूप सिंह, सूर्य पाल सिंह चौहान, अजय सिंह, धनंजय सिंह (जसपुरा), सूरज सिंह कछवाह, अजय सिंह खंगार, राज सिंह गौतम(महोखर), दीपांशु सिंह, निर्भय सिंह बैस, उदय प्रताप सिंह डेविड, अमित सिंह गौर, अंशू सिंह बैस सहित बड़ी संख्या में बाॅंदा वासियों की उपस्थिति रही।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *