भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का हुआ समापन
1 min readशुभम तिवारी ब्यूरो चीफ रायबरेली
रायबरेली में आज न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल लालगंज, रायबरेली में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का शानदार समापन हुआ। विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में विद्यालय के संस्थापक-प्रबंधक डॉ0 शशिकांत शर्मा, सह-प्रबंधिका डॉ0 रश्मि शर्मा, न्यू स्टैण्डर्ड की विभिन्न शाखाओं के प्रधानाचार्य सालेथू ब्रांच से राजीव सिंह, प्रधानाचार्या सालोन ब्रांच से कामाक्षा सिंह का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने कैप एवं बैच लगाकर किया। वही बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत के माध्यम से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में शानदार सफल प्रदर्शन कर अपना स्थान सुनिश्चित करने वाले बच्चों को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मंच पर उपस्थित सभी विशिष्ट महानुभावों द्वारा सम्मानित किया गया, खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आजाद हाउस ‘रनर‘ एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विवेकानंद हाउस ‘विनर’ रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की भूरि-भूरि सराहना की। अंत में सभी विशिष्ट आगंतुकों के द्वारा क्रीड़ाध्वज का अवरोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

