February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नहीं थम रहा पत्रकार उत्पीड़न,अभद्र सिपाही के खिलाफ पत्रकारों का हुजूम धरनारत, निलंबन की मांग,

1 min read
Spread the love

नहीं थम रहा पत्रकार उत्पीड़न का मामला अयोध्या जनपद के बाद अब उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में किया गया पत्रकार से हुई अभद्रता ।

चंदौली/उत्तर प्रदेश

अभद्र सिपाही के खिलाफ पत्रकारों का हुजूम धरनारत, निलंबन की मांग, मुकदर्शक बना है चंदौली पुलिस महकमा खबर जनपद चंदौली से है जहां पीडीडीयू नगर के चकिया चौराहे के पुलिस पिकेट पर तैनात मनबढ़ सिपाही आलोक सिंह के खिलाफ सोमवार को पत्रकारों का हुजूम धरनारत हो उठा। विदित हो कि पत्रकार अशोक कुमार जायसवाल से उक्त सिपाही ने अभद्रता पेश करते हुए कवरेज के दौरान मोबाइल छीनकर छतिग्रस्त कर दिया था। चंदौली पुलिस महकमें ने पीड़ित पत्रकार की शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के प्रहरी के साथ चंदौली पुलिस की उदासीनता से खिन्न और न्याय से वंचित पत्रकारों का हुजूम उमड़ पड़ा और दोषी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चंदौली धरना स्थल पर प्रदर्शनरत हो उठा। इस दौरान सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सदर मनोज पाठक और सीओ सदर रामवीर सिंह, थाना प्रभारी चंदौली गगन राज सिंह मौके पर पहुंचे और पत्रकारों को समझाने – बुझाने में जुट गए लेकिन पत्रकारों का हुजूम जब अभद्र सिपाही आलोक सिंह के निलंबन की मांग की तो सभी मूक हो गए। पीड़ित पत्रकार अशोक जायसवाल ने बताया की स्वतंत्र मीडिया क्लब के तत्वाधान में पत्रकारों का यह प्रदर्शन न्याय मिलने और आरोपी सिपाही के निलंबन तक अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान धरनास्थल पर पत्रकारों में साजिद अंसारी ( स्वतंत्र मीडिया क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष) नेहाल अख्तर ( मण्डल अध्यक्ष मिर्ज़ापुर, अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन )मनोज कुमार, अशोक जायसवाल, तलवार सिंह, निखिल श्रीवास्तव, विनय तिवारी, मनमोहन, आनंद उपाध्याय, उमेश सिंह, इकबाल, सुशांत भट्टाचार्य, आबिद अली, विरेंदर शर्मा, अहिल शेख, ब्यूरो प्रभारी संसदवाणी ओ पी श्रीवास्तव समेत अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *