February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बाँदा ब्लॉक इकाई बडोखर खुर्द के निर्वाचन मे जसवंत सिंह परिहार ब्लॉक अध्यक्ष एवं अरूण कुमार साहू ब्लॉक महामंत्री चुने गए*

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ब्लॉक इकाई बड़ोखर खुर्द के निर्वाचन में जसवंत सिंह परिहार ब्लॉक अध्यक्ष एवं अरुण कुमार साहू ब्लॉक महामंत्री चुने गए

बाँदा-04-दिसम्बर
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बांदा ब्लाक इकाई बड़ोखर खुर्द का निर्वाचन ब्लॉक संयोजक सुधींद्र बाबू दीक्षित के नेतृत्व में नटराज म्यूजिक महाविद्यालय में संपन्न हुआ।
निर्वाचन में निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार शिवहरे , पर्यवेक्षक के रूप में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ,मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह उपस्थित रहे । निर्वाचन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

उपस्थित निर्वाचन अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं मुख्य अतिथियों के स्वागत के उपरांत निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। निर्वाचन प्रक्रिया के क्रम में उपस्थित शिक्षकों द्वारा नामांकन फॉर्म क्रय किए गए और उनको भरकर ससमय जमा किया गया। निर्वाचन अधिकारी महोदय ने प्राप्त समस्त नामांकन प्रपत्रों का अवलोकन एवं जांच करने के बाद पाया कि अध्यक्ष पद हेतु जसवंत सिंह परिहार, महामंत्री पद हेतु अरुण कुमार साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु लाल बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष पद हेतु राघव कुमार मिश्रा, संयुक्त मंत्री पद हेतु शशि गुप्ता , उपाध्यक्ष पद हेतु अरविन्द विश्वकर्मा, चंद्रा राजे, व ममता सिंह के आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों की सूचना करने के उपरांत निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा नामांकन वापसी का समय दिया गया। किसी भी शिक्षक ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक महोदय ने पाया कि सभी एकल पदों हेतु एक-एक आवेदन ही प्राप्त हुए हैं अतः सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद हेतु तीन आवेदन प्राप्त हुए । जिस पर निर्वाचन पर्यवेक्षक महोदय ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संविधान के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर पांच व्यक्ति हो सकते हैं और तीन ही आवेदन प्राप्त हुए अतः उपाध्यक्ष पद पर प्राप्त तीनों नामांकित शिक्षक/शिक्षिकाओं को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा शेष पदों के विस्तार की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित ब्लॉक कमेटी को दी गई कि 15 दिवस के अंदर संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन कर लें।
सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के उपरांत मुख्य अतिथि पंकज सिंह जी द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया। अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
उक्त निर्वाचन कार्यक्रम में निर्वाचित पदाधिकारी, मुख्य अतिथियो के अतिरिक्त दिलीप सिंह,संतोष कुमार मिश्रा, सुधींद्र बाबू दीक्षित,शिखा खरे, अमित वर्मा, दिनेश पटेल, इनायत बाबू ,चंद्रप्रकाश धारिया, राजेंद्र कुमार द्विवेदी, बाबूराम, धनंजय,संतोष सिंह, भारत सिंह, योगेंद्र दीक्षित, हरिकांत, रामप्रकाश खरे, आशुतोष शुक्ला,गणेश प्रसाद कुशवाहा, अनुराग सिंह, प्रवेंद्र सिंह तोमर, दिनेश गुप्ता , शिवाकांत, सैय्यद गुलाम हमदानी, शिवचन्द तिवारी,अमरनाथ आदि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे। रामप्रकाश खरे द्वारा प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कोषाध्यक्ष मनोज सिंह जी द्वारा किया गया।

सुधीन्द्र बाबू दीक्षित
ब्लॉक संयोजक
बड़ोखर खुर्द, बांदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *