कुख्यात शूटर अमन सिंह की धनबाद जेल में गोली मारकर हत्या
1 min readलखनऊ।
अंबेडकर नगर के कुख्यात शूटर अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या।
रविवार दोपहर 3 बजे अमन सिंह को 10 गोलियां मारी गई ।
अमन के करीबी आशीष रंजन और छोटू ने हत्या की जिम्मेदारी ली ।
जेल के सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच में जुटी झारखंड पुलिस ।
यूपी के पूर्वांचल में खासा दबदबा था अमन सिंह का।
2010 में जमीनी विवाद में अपने गांव के पूर्व प्रधान की दिनदहाड़े अमन ने की थी हत्या।

फैजाबाद के चर्चित कैश वैन लूट कांड में भी अमन का नाम आया था सामने।
फैजाबाद के होटल मालिक की हत्या में भी अमन का नाम आया था सामने।
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या में जेल में बंद था अमन सिंह।
विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के पति नीरज समेत चार की हत्या का अमन पर था आरोप।
2017 में मिर्जापुर के विंध्याचल से हुआ था गिरफ्तार हुआ था अमन।
मुन्ना बजरंगी गैंग से जुड़ा बताया जाता था अमन सिंह।
अमन के करीबी अभिनव को एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार।
