February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अयोध्या विद्यापीठ कॉलेज आफ फार्मेसी ने निकाली एड्स जागरूकता रैली

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर(अयोध्या)।

मिल्कीपुर के करमडांडा गांव स्थित अयोध्या विद्यापीठ कॉलेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के छात्र-छात्राओं ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर 5 किलोमीटर लंबी जागरूकता रैली निकाली। रैली को कॉलेज के डायरेक्टर डॉ प्रशांत शुक्ला ने कॉलेज कैंपस से हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया।जागरूकता रैली सर्वप्रथम ग्रामीण अंचल के गांव करमडांडा खास,पूरे अमीर सिंह, पटखौली से अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर स्थित खिहारन,बारुन चौराहा होते हुए बारुन बाजार तक गई तथा उसके बाद वापसी में गंगाराम का पुरवा,पटखौली होते हुए कॉलेज परिसर में वापस आकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में स्लोगन लिखित तख्तियां तथा जागरूकता आधारित नारों का उदघोष करते हुए स्थानीय लोगों को एड्स बीमारी के प्रति जागरूक किया।रैली में नर्सिंग के प्राचार्य मनोज कुमार समाधिया,फार्मेसी के प्राचार्य रुकुमकेश वर्मा,शिक्षक स्वप्निल तिवारी,शालिनी वर्मा,रोहित राजपूत,अमरेश मिश्रा,पूजा पांडेय,सत्यनारायण समेत कालेज के समस्त स्टाफ व सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *