शिक्षक संगठन के मंडलीय महामंत्री की पत्नी का निधन क्षेत्र में शोक
1 min readबीकापुर अयोध्या
जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंडलीय महामंत्री अमरजीत वर्मा की पत्नी अनीता वर्मा 38 वर्ष का गुरुवार को निधन हो गया। अनीता वर्मा कुछ समय से बुखार से पीड़ित थी। प्लेटलेट्स काफी कम हो गया था। कुछ दिनों से उनका इलाज फैजाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां से रेफर होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ ले जाते समय निधन हो गया। यह खबर मिलते ही पैतृक गांव बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के खलवा का पुरवा वासुदेवपुर में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र नाबालिग है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार नंदीग्राम भरत कुंड में किया गया। इस मौके पर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी, मंत्री चंद्रजीत यादव, कमलेश गुप्ता, नागेश वर्मा, श्रीनाथ यादव, प्रेम प्रकाश यादव, मुशीर अहमद, आदर्श तिवारी, दिनेश पांडे, डिंपल साहू, नीलम मिश्रा, अर्चना द्विवेदी, पुष्पा वर्मा, शिक्षक नेता संजय उपाध्याय, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री रविंद्र गौतम, धर्मपाल , कृष्ण कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, अपना दल जिला अध्यक्ष कृष्ण देव पटेल, बसंत बर्मा, रामभरोस वर्मा, श्याम जी वर्मा सहित सहित विभिन्न संगठनों के तमाम लोगों द्वारा गहरी शोक संवेदना जताई गई।