February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सहायक अध्यापक के पद पर मेधावियों का चयन,लोगों में हर्ष

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज,गोण्डा।

तहसील क्षेत्र के चार मेधावियों का चयन केंद्रीय विद्यालय में अध्यापक पद पर हुआ है। जिसमें कर्नलगंज कस्बे के कोतवाली स्वीट्स के नाम से प्रसिद्ध व्यापारी संतोष कुमार यज्ञसैनी की बेटी दीक्षा यज्ञसैनी का चयन हुआ है। जो 342 वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं कस्बे के ही किशोर कुमार गुप्ता के बेटे नकुल कुमार वैश्य को 49 वीं रैंक प्राप्त हुई है। सरयू डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह की
बेटी अनुपमा सिंह का चयन भी केंद्रीय विद्यालय में सहायक अध्यापक पर हुआ है। उन्हें 1022 वीं रैंक प्राप्त हुई है। कस्बे के ही शाह आलम का भी चयन सहायक अध्यापक के पद पर हुआ है। इन चारों होनहारों का चयन बिहार शिक्षा बोर्ड में भी हो गया था। इनके चयन पर संतोष यज्ञसैनी, सत्येंद्र कुमार, महेंद्र कुमार,संजय कुमार यज्ञसैनी, संजीव कुमार, सत्यम यज्ञसैनी, डॉक्टर आरबी सिंह, हर्षित सिंह, कौतुक गुप्ता,अशोक सिंघानिया, मोहम्मद इक़बाल सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *