February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जमीनी रंजिश में दबंगों ने युवक को पीटा, उजाड़ा टीन शेड

1 min read
Spread the love

रंजिश में दबंगों ने युवक को पीटा, उजाड़ा टीन शेड

परसपुर,गोंडा।

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नौशहरा खैरा में बुधवार को जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक का टीन शेड उजाड़‌ दिया। विरोध करने पर युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नौशहरा खैरा गांव के रहने वाले पीड़ित रामकुमार पाठक के मुताबिक गांव के रहने वाले इन्द्रजीत पाठक से उसकी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में बुधवार को इन्द्रजीत पाठक, रामजीत पाठक, कर्मजीत पाठक, रोहित पाठक ने उसका टिन शेड उजाड़ दिया और उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि बीते शुक्रवार को भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके संबंध में थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *