February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उप जिलाधिकारी बल्दीराय तहसील पर जनता दर्शन में प्रतिदिन उपास्थित रहेंगे सभी अधिकारी

1 min read
Spread the love

बल्दीराय तहसील पर जनता दर्शन में प्रतिदिन उपास्थित रहेंगे सभी अधिकारी

सुल्तानपुर

डीएम कृतिका ज्योत्स्ना ने जिले का प्रभार संभालते ही समस्त अधिकारियों के साथ जनता दर्शन चलाने की पहल किया था। ठीक उसी तर्ज पर अब तहसील बल्दीराय में जनता दर्शन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आज एसडीएम बल्दीराय विदुषी सिंह की अध्यक्षता में जनता दर्शन का आयोजन हुआ। जिसमें तहसील व ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद थे।एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर जनता दर्शन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लगाया जाएगा। एक साथ सभी अधिकारी यहां मौजूद होंगे ताकि तहसील पर आने वाले फरियादी को तत्काल लाभ पहुंचाया जा सके। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इसमें उपस्थित रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। हम ये चाहते हैं कि जो फरियादी आए उसकी शिकायत का निस्तारण हो सके।आज तहसील पर एसडीएम की अध्यक्षता में जनता दर्शन की शुरुआत हुई। जिसमें बड़ी संख्या में शिकायत कर्ता शिकायत लेकर पहुंचे। इस अवसर पर तहसील दार घनश्याम भारतीय,नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह, एडीओ पंचायत अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *