श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति शिक्षा सम्मान-2023 हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित
1 min readश्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति शिक्षा सम्मान – 2023 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित
- चित्रकूट में 24 नवम्बर, 2023 को होगा सम्मान समारोह
- प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 13 नवम्बर।
अतर्रा (बांदा)। प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने एवं अपने विद्यालय को आनंदघर बनाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान हेतु स्थापित श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति शिक्षा सम्मान – 2023 हेतु बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। चयनित शिक्षक-शिक्षिका का सम्मान 24 नवम्बर, 2023 को चित्रकूट में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, मैडल, शॉल, श्रीफल, लेखनी, मोती की माला, 1100 रुपये की सम्मान राशि तथा पुस्तक ‘शिक्षा के पथ पर’ भेंट कर किया जाएगा। समारोह में मंच पर सुशोभित होंगे श्रीकामदगिरि पीठाधीश्वर महंत मदन गोपाल दास जी महाराज, समाजसेवी गोपाल भाई, पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, शैक्षिक दखल के संपादक दिनेश कर्नाटक (उत्तराखंड), शिक्षाविद बाबूलाल दीक्षित तथा जलज वर्मा (एकलव्य, भोपाल)। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 13 नवम्बर, 2023 निर्धारित है।उल्लेखनीय है कि श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति शिक्षा सम्मान – 2022 आसिया फारूकी (फतेहपुर) एवं रामकिशोर पांडेय (बांदा) को भेंट किया गया था।
उक्त जानकारी देते हुए सम्मान संस्थापक शिक्षक एवं साहित्यकार प्रमोद दीक्षित मलय ने बताया कि उन्होंने अपनी माता जी श्रीमती रामबाई दीक्षित की पुण्य स्मृति में ‘श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति शिक्षा सम्मान’ की स्थापना की है। यह सम्मान बेसिक शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने, अपने विद्यालय को आनंदघर के रूप में बदलाव करने तथा विद्यालय एवं समुदाय के सम्बंध को सुदृढ कर आत्मीय एवं मैत्रीपूर्ण बनाने वाले दो शिक्षकों (जिनमें एक शिक्षिका एवं एक शिक्षक होंगे) को प्रदान किया जायेगा। यह सम्मान 24, 25 एवं 26 नवम्बर, 2023 को अ.भा. समाज सेवा संस्थान, चित्रकूट में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह के उद्घाटन सत्र में 24 नवम्बर को देश के वरिष्ठ शिक्षाविद्, रंगकर्मी, समाजसेवी, संपादकों एवं साहित्यकारों की मंचीय उपस्थिति में शिक्षक-शिक्षिकाओं के मध्य प्रदान किया जायेगा जिसमें प्रत्येक चयनित शिक्षक-शिक्षिका को 1100 रुपए सम्मान राशि, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, शॉल, श्रीफल, मैडल, मोती की माला, लेखनी तथा पुस्तक ‘ शिक्षा के पथ पर’ आदि भेंट किये जायेंगे। बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी प्रविष्टियां प्रमोद दीक्षित मलय को 9452085234 पर वाट्सएप करें। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 13 नवम्बर, 2023 है। अन्य जानकारी हेतु 8299447274 पर सम्पर्क कर सकते हैं। सम्मान समारोह में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं सहभागिता करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रथम श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति शिक्षा सम्मान-2022 हेतु आसिया फारूकी (फतेहपुर) एवं रामकिशोर पांडेय (बांदा) का चयन किया गया था। आसिया फारूकी जी को इस वर्ष राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ है। श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति सम्मान शिक्षकों के साथ शिक्षा केंद्रित पुस्तक के लेखक को भी प्रदान किया जाता है।

खबर द्वारा प्रमोद दीक्षित मलय
अवध स्पीड न्यूज एजेंसी
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
