February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजवादी पार्टी का हुआ जन संवाद राष्ट्रीय कार्यक्रम में जिलापंचायत सदस्य मनोज मिश्रा सहित कई सपा कार्यकर्ताओं ने की जनता से भेंट

1 min read
Spread the love

फर्रुखाबाद अमृतपुर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार जन संवाद कार्यक्रम सशक्त बूथ रात्रि जन संवाद कार्यक्रम फर्रुखाबाद की अमृतपुर विधानसभा के बूथ संख्या 45 , 46 , 47 , 48 , 49 और 50 ग्राम अमृतपुर में फकरपुर मार्ग पर रात्रि कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि विनीत शाक्य प्रदेश सचिव डॉक्टर जितेंद्र यादव लोकसभा प्रभारी व संभावित लोकसभा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य को शाम 7:00 बजे आना था जिसके लिए प्रभारी सपा नेता मनोज मिश्रा को बनाया गया था मनोज मिश्रा ने कठिन परिश्रम कर भारी संख्या में बूथ प्रभारी व मतदाताओं को इकट्ठा किया। जिसमे डॉक्टर जितेंद्र यादव रात्रि 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल राठौर व राजेपुर ब्लाक अध्यक्ष रूक्मांगल सिंह यादव द्वारा सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का आल्हा गायन किया गया इसके बाद जिला अध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने संवाद कार्यक्रम शुरू किया। उसी समय भाजपा कार्यकर्ता आदेश कुशवाहा ब सुभाष चंद्र ने भाजपा की नीतियों का विरोध करते हुए मनोज मिश्रा के हाथों से सपा की सदस्यता ग्रहण की मनोज मिश्रा ने उनका माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई नेताओ व कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के हजारों ग्रामीण मनोज मिश्रा के समर्थन में उपस्थित रहे। और जनता द्वारा अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से मनोज मिश्रा को टिकट दिए जाने की आवाज भी उठाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *