February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के साथ पढ़ने के लिए बच्चों को किया प्रेरित

1 min read
Spread the love

लखनऊ

बच्चों ने किए निपुण नवाचार।
प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द सरोजिनी नगर लखनऊ के बच्चों ने रंग बिरंगे स्कॉर्फ पहनकर अपने हाउस के खेल-खेल में सीखें पढ़ाई के नए गुण।लाल गुलाबी और नीले रंग के स्कार्फ पहनकर खिलखिलाते बच्चे गीत, कविता और ज्ञान विज्ञान की पहेलियां तथा अन्य गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई को खेल-खेल में सीख रहे हैं। निश्चित रूप से यह एक अनोखी पहल है जिसमें बच्चे कक्षा कक्षा के बाहर भी रोचकता पूर्ण वातावरण में अपने-अपने हाउस और अपने ग्रुप में रहने की कला तथा एक दूसरे से सामंजस स्थापित करने की कला सीख रहे हैं और रंगों के महत्व के बारे में भी जानते हैं।
शिक्षिका रीना त्रिपाठी ने बच्चों को रंगों के महत्व के बारे में बताया खेल की गतिविधियों के माध्यम से आसान तरीके से रंगों के महत्व को समझा जा सकता है ।लाल रंग के स्कार्फ पहने हुए बच्चे मंगल और पराक्रम का प्रतीक बने है ।लाल रंग हमारे शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न बनाने वाला होता है। ये लाल रंग खुशी, सम्पन्नता का प्रतीक होता है और धन, अपार सम्पदा और समृद्धि को प्रकट करने वाला भी होता है। रेड हाउस के कप्तान ने अपने सभी बच्चों को यह पाठ दोहराने को कहा।नीला रंग आसमान और समुद्र का रंग नीला होता है जो हमारे मन को बहुत पसंद आता है। मनोविज्ञान के अनुसार नीला रंग बल, पौरुष और वीर भाव का प्रतीक होता है।गुलाबी रंग युद्ध और शौर्य का प्रतीक माना जाता था इसलिए यह रंग पुरुषों के लिए जाना जाता था। बच्चों को तीन रंगों में विभाजित कर अन्य रंगों के महत्व को भी बताया गया और इन रंगों का प्रयोग भी समझाया गया। प्रधानाध्यापिका अभाव रानी शुक्ला ने सभी हाउस के अपने-अपने कप्तान और उप कप्तान बनाए। वही शिक्षिका नसीम शहर में निपुण लक्ष्य प्राप्त किए हुए बच्चों को एक अक्षर से कई शब्द बने विभिन्न प्रकार की सब्जियों फलों रंगो इत्यादि का खेल खेल में बच्चों को किया प्रेरित ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *