February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंती बाँदा के सरदार वल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क में धूमधाम से भव्यता के साथ मनाई गई

1 min read
Spread the love

सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 148 वीं जयंती बाॅंदा के सरदार बल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क में बड़ी ही धूमधाम से मनायी गयी

बाॅदा-
सरदार बल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान बाॅंदा तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 31-अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क में शानदार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसके पूर्व नगर में बाईक रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुये सरदार बल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क पंहुची। कार्यक्रम के अध्यक्ष क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं निदेशक ग्राम विकास बैंक लखनऊ इन्द्र पाल सिंह पटेल तथा मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर तिवारी ने भारत रत्न लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत राष्ट्रीय एकता समारोह का बाॅंदा में शुभारंभ किया। सरदार बल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान के महामंत्री विद्याभूषण पटेल तथा अभिषेक पटेल ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुये लौहपुरुष के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। इसके पश्चात सरस्वती वंदना, रमेश पाल की दीवारी, नये भारत का चेहरा, आजादी का परचम लहरा दो, चतुरंग, गरबा नृत्य, धूमर इत्यादि शानदार प्रस्तुतियाँ नृत्य कला गृह तथा लिटिल एंजिल प० स्कूल बाॅंदा की निर्देशिका श्रृद्धा निगम तथा उमा सिंह पटेल के निर्देशन में सम्पन्न हुईं। राष्ट्रीय एकता दिवस के इस भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का सफल संचालन डा० इन्द्र वीर सिंह ने किया जिसके लिये उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले लोगों में इन्द्र पाल सिंह पटेल, शिवपूजन सिंह पटेल, श्रद्वा निगम, उमा सिंह पटेल तथा शालिनी सिंह पटेल प्रमुख रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सरदार बल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष घृणेन्द्र पटेल ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया तथा सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ ग्रहण की।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *