September 16, 2024

विवाहित महिला ने ससुरालीजनों पर लगाया बड़ा आरोप थाने में दी तहरीर नहीं हुई सुनवाई

1 min read
Spread the love

महिला सुरक्षा अभियान को ठेंगा दिखा रहे खंडासा थानाध्यक्ष।

मिल्कीपुर अयोध्या

विवाहिता कार्यवाही के लिए थाने की चौखट पर रगड़ रही एड़ियां महिला संबंधी अपराधों में भी कार्यवाही करने से कतरा रही खंडासा पुलिस प्रदेश सरकार जहां एक ओर महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर बृहद तौर पर पर मिशन नारी सुरक्षा अभियान चला रही है और उक्त अभियान के तहत चौथे फेज में उत्तर प्रदेश पुलिस सहित अन्य विभागों के कर्मियों द्वारा विविध कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जिले के खंडासा थानाध्यक्ष महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों में भी कार्यवाही नहीं करना चाह रहे हैं। जिसके चलते पीड़ित महिला थाने का चक्कर लगाने को मजबूर है। बता दें कि खंडासा थाना क्षेत्र के कंजी गांव निवासी नव विवाहिता संगीतू पत्नी अनिल कुमार पुत्री हृदय राम ने खंडासा पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसका विवाह खंडासा थाना क्षेत्र के ही शिवदासपुर बनकटवा कीन्हूपुर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र राम यज्ञ के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ था 51 हजार नकद स्प्लेंडर बाइक घरेलू सामान सहित सोने की अंगूठी एवं चैन सहित अन्य कीमती सामान दिए थे शादी के बाद वह विदा होकर अपने ससुराल पहुंची थी जहां उसे दहेज में काम समान लाने का उलाहना देने का दौर शुरू हो गया। यहां तक कि विवाहिता के पति, सास, तथा ससुर द्वारा एक लाख रुपए अपने मायके से मंगाई जाने की बात कहते हुए कई बार मारा पीटा भी गया। यह बात विवाहित महिला अपने मायके वालों को बताती रहती थी। इसके बाद थक हार कर महिला के परिवरीजन उसे उसकी ससुराल से अपने घर कंजी ले आए। पीड़ित विवाहिता ने मामले में ससुरारी जनों के विरुद्ध मुकदमा कायम किए जाने हेतु 26 अक्टूबर को खंडासा थाने में तहरीर दी। मामले में पीड़ित महिला द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिए जाने के चार दिन बीत जाने के बावजूद भी खंडासा थानाध्यक्ष ने मुकदमा कायम करना तो दूर आरोपियों को थाने तलब कर पूछताछ करना भी मुनासिब नहीं समझा है। वहीं दूसरी ओर अब पीड़ित विवाहिता थाने का चक्कर काटने को विवश है। इस प्रकार से नारी सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान को भी खंडासा थानाध्यक्ष ठेंगा दिखाने में पीछे नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *